क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में एकलव्य विद्यालय झिरन्या के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
________________
एथलेटिक्स में विद्यार्थियों ने हासिल किए कांस्य पदक
________________
प्राचार्य एवं शिक्षकों ने खिलाड़ियों को दी बधाई
________________
खरगोन 29 सितंबर 2026। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय झिरन्या के विद्यार्थियों ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कांस्य पदक अर्जित किए। एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन ईएमआरएस केसला तथा खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कन्या क्रीड़ा परिसर बैतूल में किया गया।
अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजदीप डावर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ में रुपाली जमारे, शकुन नरवे, रीना चौहान एवं उषा डावर ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसी वर्ग की 200 मीटर दौड़ में उषा डावर तथा लंबी कूद में रीना चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया।
अंडर-14 बालक वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ में आर्यन मोरे, अंकित, राज मंडलोई एवं सावन सोलंकी ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रेखा रानी चौहान सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों एवं पीईटी श्रीमती ज्योति रोमडे को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
#JansamparkMP #khargone