प्रथम बिहार स्टेट सीनियर मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप का भव्य आगाज, ग्रुप स्टेज में टीमों का शानदार प्रदर्शन
द न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल, पियनिया में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ी एवं खेल पदाधिकारी।
आरा (भोजपुर)। पियनिया स्थित द न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल में बिहार स्टेट प्रथम सीनियर मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी एवं वरीय नेता सूरजभान सिंह, नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ भोजपुर के अध्यक्ष संजीव सिंह, दुलौर पंचायत के मुखिया पिंटू सिंह तथा विद्यालय के डायरेक्टर संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से किया
Arrah, Bhojpur | Nov 21, 2026