Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
bhojpurtrend
महापर्व छठ को लेकर आरा स्टेशन पर ज़रा सी भी भीड़ नहीं देखिए LIVE....
Arrah, Bhojpur
| Nov 21, 2026
MORE NEWS
SSP. प्रमोद कुमार,,, बेहतरीन I.P.S अधिकारी हैं
Arrah, Bhojpur | Nov 21, 2026
जबरदस्त सिक्योरिटी 💪💪💐 पॉवर ऑफ CM बिहार
Arrah, Bhojpur | Nov 21, 2026
जिले में 22 से 26 नवंबर तक चलेगा पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, व्यापक स्तर पर की गई तैयारियाँ जिला पदाधिकारी, भोजपुर मनेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन, भोजपुर के नेतृत्व में जिले में आगामी 22 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पाँच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है।अभियान को सफल बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की गई हैं। इसके तहत घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के साथ-साथ ट्रांजिट एवं मोबाइल टीमों की भी तैनाती की गई है। घर-घर जाकर दवा पिलाने वाली प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे। अभियान के प्रभावी संचालन एवं सभी लक्षित बच्चों तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।अभियान के सुचारु संचालन, पर्यवेक्षण एवं निगरानी हेतु पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। वहीं, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दवा वितरण केंद्रों के माध्यम से पोलियो की दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।इस अभियान में जमीनी स्तर पर आशा कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम एवं स्वयंसेवक अपनी सेवाएँ देंगे। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी तथा अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों को चिह्नित कर उन्हें भी पोलियो की दवा पिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि वे पाँच वर्ष तक की आयु के अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएँ तथा अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें।अभियान की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) एवं सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे। बाइट।जिला पदाधिकारी, भोजपुर मनेश कुमार मीणा
Arrah, Bhojpur | Nov 21, 2026
कुल 36.75 करोड़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा भोजपुर को दो नव-निर्मित 33/11 केवी पावर सब-स्टेशनों सहित स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग के कई योजनाओं का दिया गया सौगात को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुविधा मिलेगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के कई योजनाओं का भी सौगात भोजपुर को मिला है। बाइट. भोजपुर जिला अधिकारी मनेश कुमार मीणा
Arrah, Bhojpur | Nov 21, 2026
न्यायालय सुरक्षा में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं ब्रीफिंग की. न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा न्यायालय सुरक्षा में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए— प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सघन जांच: न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों एवं सामग्रियों की अनिवार्य तथा सघन जांच सुनिश्चित की जाए। सतत निगरानी एवं नियंत्रण: संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध स्थिति में त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन: निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा सुरक्षा उपकरणों की क्रियाशीलता बनाए रखी जाए। कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन: प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता, मुस्तैदी, संयम एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
Arrah, Bhojpur | Nov 21, 2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, भोजपुर प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 21.11.2026 भोजपुर में 36.75 करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ऊर्जा क्षेत्र की 13 योजनाओं का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वैशाली दौरे के अवसर पर भोजपुर जिले को मिली विकास की महत्वपूर्ण सौगात आज दिनांक 21 नवम्बर 2026 को माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी के बिहार के वैशाली दौरे के अवसर पर राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भोजपुर जिले से माननीय विधायक, संदेश श्री राधाचरण साह, माननीय विधायक, अगिआंव श्री महेश पासवान, महापौर, आरा नगर निगम श्रीमती इंदु देवी, जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, आरा नगर निगम, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता (विद्युत) सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता की गई। इस अवसर पर भोजपुर जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ऊर्जा विभाग की कुल 13 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिनके क्रियान्वयन पर कुल 36.75 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। इन योजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। स्वास्थ्य विभाग: सात स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्घाटन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से जिले के सात प्रखंडों में सात हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (स्वास्थ्य उपकेंद्र) का उद्घाटन किया गया। इनमें उदवंतनगर प्रखंड के मल्थर, तरारी प्रखंड के विशुनपुर, अगिआंव प्रखंड के खनैत, संदेश प्रखंड के रामासाढ़, सहार प्रखंड के एकवारी, बिहिया प्रखंड के बिरपुर तथा जगदीशपुर प्रखंड के पिलापुर स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र शामिल हैं। इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण पर कुल 299.88 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। ऊर्जा विभाग: दो नए पावर सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था होगी सुदृढ़ भोजपुर जिले में दो नए 33/11 केवी पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया गया। इनमें एक उदवंतनगर प्रखंड परिसर में तथा दूसरा जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव पंचायत अंतर्गत सुंदरा गाँव में स्थापित किया गया है। उदवंतनगर पावर सब स्टेशन से 9 पंचायतों के 30 गांवों के लगभग 11 हजार परिवार तथा जगदीशपुर पावर सब स्टेशन से 8 पंचायतों के 45 गांवों के लगभग 9 हजार परिवार लाभान्वित होंगे। इन पावर सब स्टेशन के चालू होने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी, विद्युत भा
Bhojpur, Bihar | Nov 21, 2026
*व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा में विशेष लोक अदालत का हुआ शुभारंभ, दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया उद्घाटन* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21 नवंबर 2026, शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा में विशेष लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव, जिला अभियोजन पदाधिकारी एवं वादकारी उपस्थित रहे। इस विशेष लोक अदालत के लिए *दो बेंच का गठन* किया गया है। इसमें *परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 की धारा 138 - चेक अनादरण* से संबंधित लंबित वादों को रखा गया था। गठित बेंच द्वारा पक्षकारों के बीच आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर मामलों का निपटारा कराया गया। इसके लिए न्यायालयों से प्राप्त मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को पूर्व में ही नोटिस निर्गत किया जा चुका था। लोक अदालत के लाभ :- *1.* पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होगी। *2.* न्यायिक प्रक्रिया सरल और त्वरित होगी। *3.* लोक अदालत में निपटाए गए मामलों में जमा की गई कोर्ट फीस की पूर्ण राशि वापस कर दी जाएगी। *4.* लोक अदालत का निर्णय अंतिम होगा, जिसके विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव दिवाकर कुमार ने जिले के सभी अधिवक्ताओं तथा वादकारियों से अपील की है कि वे समय समय पर लगने वाले विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों का निपटारा कराएं। अधिक जानकारी के लिए DLSA भोजपुर, आरा के कार्यालय से कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 21, 2026
दिनांक 25 नवम्बर 2026 को जिला नियोजन कार्यालय भोजपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। @iprdbihar @samratchoudharybjp
Bhojpur, Bihar | Nov 21, 2026