करछना: डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए करछना थाने में तैनात उपनिरीक्षक, लखनऊ किया गया रेफर
प्रयागराज के यमुनानगर करछना थाने में तैनात उप निरीक्षक अंबरीश तिवारी को तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दी,डंफर की टक्कर लगने से उप निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रयागराज के अस्पताल में लाया गया, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर किया गया है,बताया गया कि उनके सर में गंभीर चोट आई है, जिससे हालत नाजुक बताई जा रही है।