करछना: बैकुंठपुर गांव के पास तेज बारिश के कारण बीच सड़क गिरा शीशम का पेड़, वाहनों का आवागमन हुआ प्रभावित
तहसील करछना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हवा के साथ तेज बरसात होने से आम जनमानस को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। हालांकि यह बरसात किसानों के लिए संजीवनी बनकर बरसी है। वही बैकुंठपुर गांव के सामने शीशम का पेड़ जड़ से उखाड़ कर मार्ग पर गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया। राहगीर गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के 5 किलोमीटर चक्कर काटने को मजबूर हुए।