करछना: मधु का पूरा गांव स्थित गौशाला में मवेशियों को चार-भूसा करते समय बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
करछना थाना क्षेत्र के मधु का पूरा गांव निवासी राजेश कुमार पांडे 55 वर्ष शुक्रवार को गौशाला में मवेशियों को चार भूसा कर रहे थे। उसी दरमियान अचानक वह बिजली करंट की चपेट में आने से घायल हो गए। जिसे देख उपस्थित लोगों ने आनन फानन में एक अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।