करछना: पालपुर बगिया गांव में डायरिया से पीड़ित हुए करीब दो दर्जन से अधिक लोग,विभिन्न अस्पतालों में किया गया भर्ती
प्रयागराज में बीते दिनों पड़ी भीषण गर्मी से लोग जहां बेहाल हो चुके थे,तो वहीं 2 दिन पूर्व हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी थी,लेकिन बारिश के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है,तथा तेज धूप लोगों को बीमार कर रही है,जिसमें यमुनानगर घूरपुर क्षेत्र के पालपुर गांव में करीब दो दर्जन से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित है,गांव के लोगों में हड़कंप मचा है।