करछना: देवरा स्थित टोंस नदी में दोस्तों के साथ नदी नहाने गए प्रतियोगी छात्र की डूबने से हुई मौत
कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरा स्थित टोंस नदी में शुक्रवार को इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कुछ युवक नदी नहाने के लिए गए हुए थे। उसी दरमियान नदी नहाते समय गाजीपुर जिले के एस पी जखनिया थाना अंतर्गत पनीक्सा गांव का प्रतियोगी छात्र किशन पांडे पुत्र रामचंद्र पांडे का पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। और उसकी मौत हो गई।