करछना: कर्मा के प्रिंस अस्पताल में गलत इलाज से युवक की मौत का आरोप लगाकर परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर किया चक्का जाम
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत चोरहिया बरौली गांव निवासी विनोद कुमार पटेल पुत्र राम कैलाश का शुक्रवार को पेट में दर्द होने पर जांच कराया गया। जहां पेट में पथरी होने की जानकारी मिली। परिजनों ने कर्मा के प्रिंस अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने जिले के अस्पताल में रेफर किया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह चक्का जाम।