गुरुआ: शेरपुर गांव के एक घर में पुलिस ने दबिश देकर 10 लीटर देसी शराब की बरामद, तस्कर मौके से हुआ फरार
Gurua, Gaya | Mar 3, 2024 गुरुआ थाने की पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के एक घर में छापा मारकर 10 लीटर देसी शराब जब्त की है। वहीं पुलिस ने करीब 100 किलोग्राम फुले हुए जावा महुआ को विनष्ट किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सरफराज ईमाम के द्वारा शेरपुर गांव के विंदु मंडल के घर में छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी की सूचना पर आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।