गुरुआ: पीएम मोदी के औरंगाबाद आगमन पर गुरूआ के भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय, घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र किया जा रहा वितरित
Gurua, Gaya | Mar 1, 2024 2 मार्च को प्रधानमंत्री के औरंगाबाद आगमन पर गुरुआ के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। औरंगाबाद जनसभा में जनसमूह जुटाने के लिए गुरुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में घर-घर जाकर प्रधानमंत्री के आगमन पर आमंत्रण पत्र वितरित किया जा रहा है।