गुरुआ: इटहरी बालू घाट से अवैध रूप से बालू लोड दो ट्रैक्टर जब्त दो गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Feb 29, 2024 पुलिस ने गुरुवार को मोरहर नदी के इटहरी बालू घाट से चोरी की बालू लोड करते दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। वही गुरुआ पुलिस ने लोकेशन देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गुरुआ थानाध्यक्ष सरफराज ईमाम ने मोरहर नदी के इटहरी बालू घाट पर छापेमारी की।