गुरुआ: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आज से गुरुआ प्रखंड भर में अभियान शुरू, लाभुकों को 5 लाख रुपये की मुफ्त इलाज सुविधा मिलेगी
Gurua, Gaya | Mar 3, 2024 प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत केंद्र सरकार देशभर के गरीब वर्ग के लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है. योजना के तहत लाभार्थी के परिवार को सालाना 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस मिलता है. बिहार सरकार ने 2मार्च से राज्यभर में शहरी क्षेत्र के पात्र लोगों को योजना का लाभ देने के लिए अभियान शुरू कर दिया है.