गुरुआ: नौडीहा गांव से नक्सली पर्चा चिपकाने के मामले में एक गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Mar 2, 2024 गुरुआ थाने की पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में छापेमारी कर नक्सली पर्चा चिपकाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि गत दिनों चाल्हो पहाड़ के आसपास गावो में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के द्ववारा कई स्थानों पर पर्चा चिपकाया गया था। पर्चा साटे जाने से क्षेत्र में दहशत बन गई थी।