गुरुआ: गुरुआ स्थित होंडा शो रूम में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक में जन विश्वास महा रैली को सफल बनाने पर हुई चर्चा
Gurua, Gaya | Feb 29, 2024 प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं की बैठक होंडा शोरुम में हुआ। बैठक में 03 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित महागठबंधन के जन विश्वास रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में राजद नेता सुरेन्द्र यादव ने बताया कि महागठबंधन की ओर से आयोजित जन विश्वास रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए गुरुआ विस क्षेत्र से पांच हजार कार्यकर्ता को पटना पहुंचाना अनिवार्य है।