रूड़की: केल्लनपुर गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद,गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के केल्लनपुर गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के अब्दुल रहमान नाम के युवक को गोली मार दी। जिस कारण अब्दुल रहमान घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।