रूड़की: शिवपुरम में अज्ञात चोर ने तीन मकानों में की चोरी,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर,तलाश में जुटी पुलिस
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम में अज्ञात चोर के द्वारा तीन मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। अज्ञात चोर के द्वारा शिवपुरम निवासी शिवकुमार चौधरी,राजकुमार और सुमित कुमार के मकान को निशाना बनाकर बिजली और अन्य सामान चोरी किया गया है। चोरी करने वाला चोर गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस अब चोर की तलाश कर रही है।