रूड़की: धनोरी के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार,एक अवैध चाकू किया बरामद
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धनोरी के पास से रसूलपुर तेलीवाला गांव निवासी विशाल पुत्र मदनपाल नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद कर लिया है। जानकारी मिली है कि विशाल किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने विशाल के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।