श्योपुर: शहर में 'वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस कमेटी ने किया आयोजन
श्योपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर गोलम्बर पर वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, इस मौके पर मुख्य रूप से अभियान के श्योपुर प्रभारी एड.रामहरि शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा प्रेमसर ब्लॉक में भी वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।