श्योपुर: निराश्रित बछिया को कुल्हाड़ी मारकर किया घायल, एफआईआर दर्ज, गौसेवकों ने पशु चिकित्सक बुलाकर कराया उपचार
श्योपुर। देहात थाना क्षेत्र के सोंईकलां कस्बे में सोमवार को दोपहर 02 बजे पशु क्रूरता का मामला सामने आया है, जहां एक निराश्रित गाय की बछिया को एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे के गौसेवक मौके पर पहुंचे और घायल बछिया को प्राथमिक उपचार दिलाने के लिए चिकित्सक को बुलाया। पुलिस ने आरोपी पर FIR दर्ज कर ली।