श्योपुर: शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, बाजारों को नो हॉकर्स जोन बनाने की योजना
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर सोमवार को दोपहर 02 बजे शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम गगन मीणा, तहसीलदार मनीष मिश्रा, सीएमओ आरआर यादव के नेतृत्व में नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को उन स्थानों से अतिक्रमण हटाया, जहां रविवार को मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए अतिक्रमण हटाया गया था।