श्योपुर: गौशाला में बंद गायों को लेकर पशुपालक का आक्रोश, वीडियो वायरल, मौके पर पहुंचा प्रशासन
श्योपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दौरे को लेकर एक दिन पूर्व शहर में निराश्रित और आवारा गौवंश को पकड़ कर गौशाला में भेजने के बाद दूसरे दिन सोमवार को सुबह 11 बजे पालतू गायो को गौशाला में बंद करने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें दावा किया गौशाला में बंद गायो को भूखा-प्यास रखा गया है