मंडला: पठार संयुक्त किसान मोर्चा की मासिक बैठक ग्राम उमरढीह संपन्न, लंबित मांगों को लेकर विधानसभा सत्र में भोपाल कूच की तैयारी
Mandla, Mandla | Jul 6, 2026 पठार संयुक्त किसान मोर्चा की मासिक बैठक तय कार्यक्रम के अनुसार ग्राम उमरढीह में सोमवार 1 बजे आयोजित की गई। बैठक में किसान संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उपस्थित किसानों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और किसानों के हित से जुड़े सुझाव रखे।