बीहड़ू कलां: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का कुटलैहड़ में जोरदार शक्ति प्रदर्शन, टिकट पर सियासी सिग्नल
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थानाकला में हजारों समर्थकों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भाजपा की बड़ी जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान जयराम ठाकुर और अनुराग सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। कंवर के इस शक्ति प्रदर्शन ने कुटलैहड़ भाजपा की अंदरूनी सियासत और आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को फिर से तगड़ा बल दिया। भाजपा हाईकमान के सामने कंवर ने अपनी मजबूत जनाधार की मौजूदगी दिखाई है।