डुमरांव: बेंगलुरु से लौटते संतोष का शव सब्जी मंडी के पास मिला, 3 दिन बाद पहचान; मौत का रहस्य बरकरार
Dumraon, Buxar | Oct 21, 2026 नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एनएच-922 किनारे सब्जी मंडी के पास मिले युवक के शव की पहचान घटना के तीसरे दिन बुधवार को हो गई। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दनही गांव निवासी संतोष राम (36 वर्ष), पिता महादेव राम के रूप मे हुई है।