ग्वालियर गिर्द: भीड़ में पिता से बिछड़े 2 मासूम, GRP पुलिस ने "आपरेशन हमदर्द" के तहत परिवार से मिलवाया
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात भीड़ के बीच अपने पिता से बिछड़े 2 छोटे भाई-बहन रोते हुए मिले। नियमित गश्त के दौरान GRP पुलिस की नजर बच्चों पर पड़ी तो उन्हें सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। पूछताछ की गई पड़ताल के बाद पुलिस ने दिल्ली में उनके परिचितों से संपर्क किया, वीडियो कॉल के जरिए पहचान की पुष्टि कराई गई और आखिरकार बच्चों के पिता का पता लगा लिया गया।