बांसगांव: बड़हलगंज क्षेत्र के तिहामुहम्मदपुर गांव में सांड के हमले से एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
सोमवार को तिहामुहम्मदपुर गाँव के निवासी एडवोकेट योगेंद्र राय अपने खेत की तरफ जा रहे थे कि इस बीच बाग में बैठा हुआ साड़ सामने से हमला बोल दिया। सांड के हमले से वह बुरी तरह से घायल हो गये। उनको बड़हलगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सको ने प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव में सांड के आतंक से ग्रामीण त्रस्त है।