पोड़ैयाहाट: चैती दुर्गा पूजा पर गुड़मेश्वर धाम पोड़ैयाहाट में होगा देवी भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का आयोजन
चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर गुड़मेश्वर धाम पोड़ैयाहाट में नौ दिवसीय देवी भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जबलपुर मध्य प्रदेश से प्रसिद्ध कथा वाचिका किशोरी साक्षी दीदी विस्तार से देवी कथा एवं भागवत की प्रस्तुति करेंगी।19 मार्च से इसका आरंभ होकर 27 मार्च तक इसका समापन होना है।