समाहरणालय, पूर्णिया
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-1590,
दिनांक:-05 अक्टूबर 2026
==================
श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.), जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार साह एवं स्थापना उप समाहर्ता, श्री इन्द्रजीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में प्रधान लिपिकों की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बैठक के प्रारंभ में सभी कार्यालयों के लिपिकों/प्रधान लिपिकों की उपस्थिति दर्ज किया गया।
समीक्षा के क्रम में सभी कार्यालयों के लिपिकों/प्रधान लिपिकों को निर्देश दिया गया कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को उनके सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी देय सेवांत लाभ, NPS, ग्रुप बीमा आदि का भुगतान सुनिश्चित करें। साथ ही, कर्मियों की सेवानिवृत्ति की निर्धारित तिथि से कम-से-कम छह माह पूर्व आवश्यक तैयारियां पूर्ण करते हुए उन्हें देय लाभों की गणना कर लें ।
बैठक में उपस्थित सभी लिपिकों/प्रधान लिपिकों को निर्देश दिया गया कि जिन कार्यालयों में सेवांत लाभ, पेंशन, NPS आदि के भुगतान से संबंधित मामले लंबित हैं, उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।
संबंधित प्रधान लिपिक/लिपिक को निर्देश दिया गया कि माननीय न्यायालय से प्राप्त C.W.J.C., M.J.C., L.P.A. आदि वादों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त, जनता दरबार में “सबका सम्मान, जीवन आसान” के तहत प्राप्त लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने तथा सहयोग पोर्टल से संबंधित लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
निर्देश दिया गया कि असमायोजित अग्रिम से संबंधित मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सात दिनों के अंदर आवेदन/प्रतिवेदन से स्थापना शाख को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में संबंधित कर्मिगण उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026