समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1588,
दिनांक 05/10/2026,
==================
आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समाहरणालय में आयोजित हुआ 'सेवा-संवाद-समाधान' कार्यक्रम:-
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इसी क्रम में 'सेवा-संवाद-
-समाधान अनुश्रवण प्रणाली' के अंतर्गत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना गया और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
प्राप्त 62 आवेदनों पर कार्रवाई:-- जनता दरबार में कुल 62 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला अधिकारी महोदय के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी द्वारा सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर भी सुनवाई:- जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाए।
नियमित आयोजन:- यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।
सहायता एवं सूचना हेतु महत्वपूर्ण नंबर :-
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष:-- किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता या सूचना के लिए दूरभाष संख्या 06454-242319 / 06454-242317 / 06454-242320 पर संपर्क किया जा सकता है।
मद्यनिषेध (शराबबंदी) की सूचना:- राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। अवैध शराब के निर्माण,बिक्री, भंडारण या सेवन से जुड़ी जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 15545 या नजदीकी थाना पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026