समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:1585,
दिनांक:-05/10/2026,
==================
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 100% आधार सीडिंग सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में आयोजित समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत लाभार्थियों के आधार सीडिंग (Aadhar Seeding) एवं डी-सीडिंग (Aadhar Deseeded) कार्य की प्रखंड-वार प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा गया कि लंबित आधार सीडिंग के कार्य को मिशन मोड पर पूर्ण कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान बाधारहित सुनिश्चित किया जा सके।
कुल उपलब्धि:- जिले में अब तक कुल 2,90,635 पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी है।
साप्ताहिक प्रगति (28 सितंबर - 05 अक्टूबर 2026): विगत एक सप्ताह के भीतर 1,349 नए लाभार्थियों की सीडिंग पूर्ण की गई।
इसमें सर्वाधिक प्रगति अमौर (145), पूर्णिया पूर्व (129) एवं बायसी (128) प्रखंडों में दर्ज की गई।
लंबित मामलों की स्थिति:-- जिला अन्तर्गत वर्तमान में 22,923 मामले आधार सीडिंग हेतु लंबित हैं, जो कुल लक्ष्य का 7.89% है।
इसमें 20,396 बिना सीडेड (Unseeded) तथा 2,527 डी-सीडेड (Deseeded) मामले शामिल हैं।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्गत प्रमुख दिशा-निर्देश:--
धीमी प्रगति वाले प्रखंडों को हिदायत:-- पूर्णिया पूर्व (12.79% लंबित) एवं जलालगढ़ (10.55% लंबित) में कार्य की धीमी गति पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं कार्यपालक सहायकों को कार्य में तत्काल तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया गया।
डी-सीडेड मामलों का भौतिक सत्यापन:-- 2,527 डी-सीडेड मामलों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल भौतिक सत्यापन कराकर तकनीकी त्रुटियों का निवारण करने का निर्देश दिया गया, ताकि पेंशन राशि के हस्तांतरण में कोई बाधा न आए।
विशेष शिविर एवं डोर-टू-डोर अभियान:-पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर छूटे हुए लाभार्थियों को आच्छादित करने तथा विकास मित्रों एवं कार्यपालक सहायकों के माध्यम से घर-घर जाकर आधार सीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026