बगहा के धनहा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर वरीय पदाधिकारी के आदेश के आलोक में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर के. बी. एन. सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी में एक नर्सिंग होम में बने मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंध दवा एक्सपायर मिली।