बगहा: बगहा में लोगों ने जलजमाव और घरों में नालियों का गंदा पानी जमा होने पर किया विरोध प्रदर्शन
बगहा में जल निकासी नहीं होने और नाला निर्माण को लेकर लोगों नें विरोध प्रदर्शन किया है। बिना मौसम के हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बगहा नगर प्रशासन के खिलाफ एकजुट हुए महादलित समुदाय के लोग जल जमाव और घरों में नालियों के गंदे पानी जमा होने से नाराज़ हैं।शहरवासियों का कहना है कि नगर प्रशासन द्वारा उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।