बगहा: बगहा में स्पेशल फौजी ट्रेन के डिरेल होने के बाद जांच करने पहुंचे रेलवे अधिकारी
बगहा में स्पेशल फौजी ट्रेन के डिरेल होने के बाद समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव समेत आधा दर्जन अधिकारियों की टीम ने बगहा पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच की। इस टीम में सीनियर डीईएएन कोऑर्डिनेशन संजय कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान अधिकारियों ने बगहा-वाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक का विंडो निरीक्षण किया।