बगहा: NH 727 नौका टोला बड़ागांव के पास सड़क दुर्घटना के बाद रोड पर ही प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म, हादसे में 7 लोग हुए घायल
बगहा में खड़े ट्रैक्टर में प्रसूता को अस्पताल ले जा रहे ऑटो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, प्रसूता ने मौके पर ही बच्चे को जन्म दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच 727 नौका टोला बड़ागांव के पास की है।बताया गया कि वाहन में ड्राइवर समेत सात लोग सवार थे। जिसमें 4 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।