मुलताई: मुलताई पवित्र नगरीय क्षेत्र की शराब दुकानें बंद किए जाने नगर पालिका अध्यक्ष ने कलेक्टर एसपी एसडीएम को लिखा पत्र।
Multai, Betul | Sep 10, 2024 मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढेकर ने बैतूल कलेक्टर, एसपी, मुलताई एसडीएम और आबकारी अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर पवित्र नगरीय क्षेत्र की शराब दुकानों को बंद करने की मांग की है। कलेक्टर को लिखे पत्र में नपा अध्यक्ष ने बताया है कि मध्यप्रदेश राजपत्र में 23 जून 2009 के अनुसार मुलताई पवित्र नगरी है कहा संचालित शराब दुकानें बंद की जाए।