मुलताई: ग्राम हिवरा और खेरवानी के बीच बीती रात चलती कार में लगी आग, चालक सुरक्षित
Multai, Betul | Sep 10, 2024 खैरवानी से हिवरा जाने वाले मार्ग से बीती रात जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। समय रहते चालक कार रोककर बाहर निकल गया, जिससे वह बच गया। लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार स्वामी पवन पुत्र रमेश परिहार निवासी दुर्गा मंदिर के सामने कामथ मुलताई ने बताया कि वह रिलायंस कम्पनी में जॉब करता है। बीती रात अपनी स्कोडा फाचिया कार क्र एमपी 07 एमपी 0111 में आग लग गई।