मुलताई: ग्राम परमंडल के समीप मुलताई-बैतूल NH-47 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग हुए घायल
Multai, Betul | Sep 9, 2024 परमंडल के पास देर शाम अचानक से एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार 2 युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रामनगर मुलताई निवासी हरीश कसारे एवं सुनील कुमार बाइक से जा रहे थे। इस दौरान परमंडल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे हरीश के पैर एवं सिर में तथा सुनील के चेहरे पर चोट आई है।