मुलताई: अपनी समस्या को लेकर नगर पालिका पहुंचे मुलताई हाईटेक लाइब्रेरी के विद्यार्थी, सीएमओ से की भेंट
Multai, Betul | Sep 9, 2024 मुलताई नगर के इंदिरा गांधी वार्ड में स्थित हाईटेक लाइब्रेरी में पढ़ने आने वाले छात्र छात्राओं ने यहां होने वाली समस्याओं के लिए नगर पालिका पहुंचे। जहा उन्होंने सीएमओ से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में आने वाले छात्र छात्राओं के लिए पर्याप्त फर्नीचर नहीं होने की वजह से वे यहां अध्ययन नहीं कर पा रहे हैं।