गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया गुरुद्वारा परिसर में भाजपा किसान मोर्चा ने गुरु नानक देव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
गया गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में सोमवार की दोपहर 12 बजे भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की पुण्यतिथि मनाई गई।इस मौके पर गुरुद्वारा में मत्था टेक कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने बताया कि गुरु नानक देव के दिखाए गए मार्गो को अपनाने का संकल्प लिया है।