गया टाउन सीडी ब्लॉक: पितृपक्ष मेला का शांतिपूर्ण समापन, विष्णुपद मंदिर प्रांगण में भव्य समापन कार्यक्रम: DM-SSP
गयाजी में आज दिनांक 21 सितंबर रविवार को पितृपक्ष-मेला 2025 का शांतिपूर्ण समापन के उपलक्ष्य में विष्णुपद मंदिर प्रांगण में एक भव्य समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रेम कुमार उपस्थित थे। इसकी जानकारी आज दिनांक 21 सितंबर रविवार की रात 10 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व एसएसपी आनंद कुमार ने दी है।