गया टाउन सीडी ब्लॉक: जंक्शन पर आरपीएफ टीम ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की नाबालिग लड़की को रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन को सौंपा
गयाजी आरपीएफ टीम ने आज दिनांक 22 सितंबर सोमवार को जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या 06 व 07 में गसती करने के क्रम में एक नाबालिग लड़की को अकेले बैठा देखा। वह काफी डरी व सहमी हुई दिखाई दी जिसे रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को सोपा गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 22 सितंबर सोमवार की दोपहर 12:45 में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने दी है।