सिंगरौली: राजस्व चोरी के आरोप में उड़ीसा नंबर की पांच कलिंगा कंपनी की गाड़ियाँ ज़ब्त
सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल अमलोरी परियोजना में ओबी का कार्य कर रही कलिंगा कंपनी की पांच गाड़ियों को परिवहन विभाग ने जप्त कर जिला परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया है। बताया जा रहा है कि कलिंगा कंपनी में अलग-अलग स्टेट की कई वाहने संचालित है। आरोप है कि इस कंपनी में बड़े पैमाने पर मध्य प्रदेश सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है।