सिंगरौली: बीपीएल बलियारी प्रीमियर लीग 2024-25 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, बलियरी की टीम विजेता बनी
आज दिनांक 01 जनवरी बुधवार को दोपहर 12 बजे से साम 5 बजे तक वार्ड नं 38 तुलसी में BPL बलियरी प्रीमियर लीग 2024_25 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन _3 का फ़ाइनल मुकाबला बलियरी और मेढ़ोली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मेढ़ौली ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मेढ़ौली टीम ने 157 रनों का लक्ष्य बलियरी टीम को दिया,जिसे बलियरी टीम 2 ओवर पहले ही पूरा कर बनी विजेता।