सिंगरौली: उच्च न्यायालय ने डीपीसी के पक्ष में दिया अहम आदेश, याचिकाकर्ता के स्थानांतरण का विवादित आदेश रद्द
जिला शिक्षा केंद्र सिंगरौली में परियोजना समन्वयक को लेकर चल रहे खींचातानी के मामले में उच्च न्यायालय जबलपुर के अदालत से अहम आदेश हुआ है। याचिकाकर्ता के स्थानांतरण के विवादित आदेश को रद्द कर दिया गया है। हालांकि प्रशासन की आवश्यकता के अनुसार नए आदेश पारित करने के लिए प्रतिवादियों के पक्ष में स्वतंत्रता सुरक्षित किया है।