सिंगरौली: जिले में प्रदूषण मापने के लिए दो नए केंद्र स्थापित किए जाएँगे, पहले से दो उपकरण हैं स्थापित
प्रदूषण की मार से जूझते सिंगरौली जिले को प्रदूषण मापने के दो नए केंद्र सतत वायु गुणवत्ता प्रबंधन उपकरण की सौगात मिली है। इन केंद्र में लगे उपकरण यह पता करके रिपोर्ट जारी करते हैं कि उनके आसपास के वातावरण में प्रदूषण की औसत स्थिति क्या है।जानकारी अनुसार नए सेटअप भकुआर एवं डीएवी स्कूल कृष्ण विहार में प्रस्तावित है।