सिंगरौली: मानवाधिकार पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिठाई और चॉकलेट बांटकर नया साल मनाया
सिंगरौली जिले के मोरवा में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित तिवारी एवं अन्य संभागीय एवं जिले के पदाधिकारीयों ने नए वर्ष के अवसर पर कन्या विद्यालय के पास वार्ड क्रमांक 4 आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर नन्हे मुन्ने बच्चों एवं महिलाओं को मिठाईयां एवं चाकलेट वितरण कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।