आंवला: आंवला में 24 घंटों से लगातार हो रही तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा, लोग घरों में दुबके, बाजारों में रौनक कम
आंवला नगर और देहात क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब छह बजे से तेज बारिश शुरू हुई। 24 घंटों से लगातार दिन-रात हो रही बारिश से लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर काफी असर पड़ा। वे अपने घरों में ही रहने को मजबूर हुए।