#किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा साइबर थाना, किशनगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साइबर थाना में संचालित विभिन्न कार्यों, अभिलेखों के संधारण, लंबित साइबर अपराध से संबंधित कांडों की समीक्षा एवं अनुसंधान की प्रगति का जायजा लिया गया। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन, पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने तथा साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
साथ ही आमजनों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने तथा साइबर ठगी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
Dighalbank, Kishanganj | Oct 30, 2026