मंत्री दिलीप जायसवाल से कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा
पटना राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से गुरुवार को पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने मुलाकात की।इस दौरान विधायक संजय सिंह और पूर्व मंत्री मोतीलाल प्रसाद जी भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान जनहित के मुद्दों, संगठन की मजबूती और प्रदेश के सर्वांगीण विकास को लेकर सार्थक संवाद हुआ। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों से मंत्री को अवगत कराया। डॉ. जायसवाल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी के अपार अपनत्व हेतु हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद।
#NewsUpdate #BiharNews #BiharPolitics #BiharGovernment